प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। कुलभाष्कर आश्रम पी जी कॉलेज प्रयागराज में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5 के द्वितीय चरण के अनुक्रम में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन हेतु कौशल विकास विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष परम प्रकाश सिंह ने वर्तमान समय में महिलाओं के आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होने के लिए कौशल विकास के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखें तथा अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारते हुए उसे अपने आय का स्रोत बनाने हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान और स्वतंत्रता का वास्तविक प्रयोग उनके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने पर ही निर्भर करता है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक स्वालंबन को भी अमल में लाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रो सी एस चौबे, प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ आभा त्रिपाठी, डॉ मनोज कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 27 छात्राएं तथा 5 छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कालेज की मिशन शक्ति फेस 5 की समन्वयक डॉ श्रद्धा तिवारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

