प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। शक्तिपीठ टिकुरी धाम कतवारुपुर में शतचंडी महायज्ञ देवी भागवत परायण राम कथा एवं विशाल भंडारा सकुशल संपन्न हुआ। यज्ञ के संयोजक मुख्य संचालक टिकुरी धाम के पीठाधीश्वर पंडित ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम तपोनिष्ठ संत बाबा बजरंग दास जी के प्रेरणा से जन कल्याण की भावना से संपादित हुआ। जिसमें मानस मार्तंड पंडित धनंजय द्विवेदी ने अपने आठ दिवसीय कथा में मधुर वाणी पूरे गांव एक दूसरी ही मंदाकिनी बहाकर सभी भक्तजनों महिलाओं एवं पुरुषों को मुग्ध कर दिया।
टिकरी धाम के पीठाधीश्वर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि नौजवानों में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। भविष्य में इससे भी बड़ा धार्मिक कार्य करने के लिए युवा अति उत्साहित है। शीघ्र ही महायोजना करने के लिए एक महासमिति का गठन होगा जिसमें क्षेत्र के कम से कम 25 ग्राम सभाओं से पांच पांच बुद्धिजीवी चुनिंदे धार्मिक लोगो को जोड़ा जाएगा। त्रिपाठी ने कार्यक्रम पूर्ण सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम सभी
ग्राम वासियों भक्तजनों के सहयोग से ही संपन्न हो पाया है। हम सब आभारी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामदेव पांडे, राजीव त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी (भीम), बाल गोविंद पाण्डेय, विश्वनाथ पाण्डेय, रामचरण पाण्डेय, धर्मदास सोहगौरा, श्रीश चंद त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, पवन प्रताप सिंह, राम बहादुर सिंह, रामहित यादव, लाल जी मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, हर्षित त्रिपाठी, हेमराज सिंह, सानू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

