प्रयागराज 2 अप्रैल (आरएनएस)। देवपती मेमोरियल ट्रस्ट और प्रबुद्ध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान के प्रतीक राष्ट्रनायक बोधिसत्व डा. बाबासाहेब भीमराव रामजी अम्बेडकर (जन्म 14 अप्रैल 1891) की 135 वीं जयंती के सम्मान में अप्रैल माह के प्रथम रविवार 05 अप्रैल को रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ का आयोजन हाईकोर्ट स्थित डा. अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर पूर्वाह्न 06 बजे से शुभारम्भ होगा। यह दौड़ डा. अम्बेडकर प्रतिमा से पत्थर चर्च गिरजाघर, सुभाष चौराहा, तुलसी चौराहा, प्रयाग संगीत समिति तिराहा, हार्ट स्टफ चौराहा, जिएचएस चौराहा, प्रधान डाक घर चौराहा से अपने उदगम स्थल तक लगभग तीन किलोमीटर की दौड़ रहेगी।
रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ में प्रतिभागी धावक कार्यक्रम के संयोजक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रबुद्ध फाउंडेशन के सचिव आईपी रामबृज के व्यक्तिगत मोबाईल नम्बर 9454697841 और 6392041878 पर फोन कर अपना नामांकन करा सकते है। इस दौड़ में क्रमश: पांच रनअप को पांच, चार, तीन, दो और एक हजार की नकद राशि व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

