कुशीनगर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव के अन्तर्गत पेंटिंग, वाद-विवाद एवं निबन्ध प्रतियोगिता में स्कूली, कालेज छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रर्दशन किया।
भगवान बुद्ध की पावन महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव के अन्तर्गत शान्ति उपवन में पेंटिंग, वाद-विवाद एवं निबन्ध प्रतियोगिता सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बौद्ध दर्शन, शांति, करुणा एवं भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में बौद्ध मूल्यों, शांति एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था, जो कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश फैलाने वाले बड़े अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव का हिस्सा रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

