कुशीनगर, 02 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर में पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चला कर स्कूली बसों की सुरक्षा संबंधी मानकों की गहनता से जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर में पडऱौना कोतवाली थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह, आर.टी.ओ. एवं यातायात टीम ने स्कूल बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा संबंधी मानकों का सख्ती से निरीक्षण किया। बसों की फिटनेस, ड्राइवरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इमरजेंसी एग्जिट गेट, फायर एक्सटिंग्विशर, स्पीड गवर्नर, प्राथमिक चिकित्सा किट तथा बच्चों के बैठने की व्यवस्था आदि की विस्तृत जाँच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात नियमों का पालन कराना था। चेकिंग के दौरान अनियमितताएँ पाए जाने पर संबंधित बस संचालकों को चेतावनी दी गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भविष्य में भी स्कूल बसों की नियमित चेकिंग की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

