लखनऊ 2 अप्रैल (आरएनएस ),सरोजनी नगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में मकान में मौजूद सभी छह लोगों तथा एक पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 02.04.2026 को प्रात: करीब 04:00 बजे क्कक्रङ्क 6506 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर रोड स्थित भोले भवन, पार्थ रिपब्लिक के निकट एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरोजनीनगर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस एवं फायर टीम द्वारा तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।मकान में शशि वर्मा उर्फ अजय रस्तोगी (48 वर्ष), अनीता वर्मा (48 वर्ष), शीतल वर्मा (24 वर्ष), विनायक (16 वर्ष), वेरोनिका वर्मा (6 वर्ष) तथा तनु वर्मा (24 वर्ष) सहित एक पालतू कुत्ता मौजूद था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से सभी व्यक्तियों एवं पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।रेस्क्यू के दौरान तनु वर्मा के पैर में हल्की चोट आई, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर भेजा गया, जहां उपचार के बाद उन्हें सकुशल घर भेज दिया गया।फायर ब्रिगेड की प्रभावी कार्रवाई से आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस एवं फायर टीम के त्वरित और समन्वित प्रयास से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिसकी क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

