लखनऊ 2 अप्रैल (आरएनएस ),पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर द्वारा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, पूर्व में घटित घटनाओं के अनावरण तथा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमलेश दीक्षित एवं अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चौक राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चौक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने मा0 न्यायालय ए.डी.जे. पॉक्सो एक्ट-03 लखनऊ से निर्गत एसटी संख्या 119/2020, केस संख्या 369/2019, धारा 363, 366, 376डी, 506, 504 आईपीसी एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना चौक लखनऊ से संबंधित वारण्टी अभियुक्त लकी राज उर्फ काकू पुत्र सुरेश कुमार, निवासी 235/39 गली शाहछड़ा, थाना चौक, लखनऊ, उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 02.04.2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र बाबू (चौकी प्रभारी गली शाहछड़ा) तथा कांस्टेबल अजय कुमार थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ की टीम की प्रमुख भूमिका रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

