लखनऊ 2 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 3 व 4 अप्रैल को जनपद प्रयागराज के भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य 3 अप्रैल को लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:25 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त पदाधिकारियों (महानगर, गंगापार एवं यमुनानगर) के साथ भेंटवार्ता करेंगे। अपराह्न 1:45 बजे वे 571 बाघमबरी गद्दी, अल्लापुर स्थित पार्षद विनय कुमार मिश्रा (सिन्टू) के आवास पर जाएंगे और इसके बाद पुन: सर्किट हाउस लौटेंगे।अपराह्न 4:30 बजे उप मुख्यमंत्री सिविल लाइन्स स्थित होटल कंफर्ट इन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत सिविल लाइन्स मंडल कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे तथा प्रथम सत्र में सरकार की उपलब्धियों पर उद्बोधन देंगे। इसके पश्चात अपराह्न 5:25 बजे वे ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ताशकंद मार्ग, सिविल लाइन्स में आयोजित विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस प्रयागराज में करेंगे।4 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:00 बजे सर्किट हाउस प्रयागराज में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

