नवाबगंज (गोण्डा) 2 अप्रैल।कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र के तिराहे पर एक बेकाबू डंफर ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डंफर चालक और वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि डंफर खड़ौआ की ओर से आ रहा था। तिराहे पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंफर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी स्थानीय व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

