नवाबगंज (गोण्डा) 2 अप्रैल।कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र के पहली भगाही गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इस घटना में किसान राम गनेश यादव, पुजारी चौहान, जमुना चौहान व प्रदीप यादव की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
लेखपाल दिनेश यादव ने बताया कि घटना की जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को उनकी क्षति के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में किसानों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

