गोण्डा 2 अप्रैल। विगत 15 वर्षों से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन गोण्डा जंक्शन के मुख्य द्वार पर भव्य भंडारे का आयोजन होता रहा है। जिस क्रम में आज प्रात: 10:30 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोण्डा जितेंद्र कुमार, एस आई बी निरीक्षक उदय राज, पूर्वोत्तर रेलवे के खानपान ठेकेदार गोपाल जायसवाल, आयोजक मंडल के अध्यक्ष पवन जायसवाल, महामंत्री बच्चा जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, कन्नू जायसवाल, प्रधान दीपू यादव, विजय मिश्रा, बद्री जायसवाल, विक्की सिंह आदि के द्वारा पूजा एवं आरती करने के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसमें रेलयात्री, ऑटो ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर, रिक्शा चालक मजदूर वर्ग के अलावा शहर के सभ्रांत व्यक्तियों क भी तांता लग रहा जिसमें मुख्य रूप से सपा नेता सूरज सिंह व विनोद श्रीवास्तव, जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, लायंस क्लब के आलोक सिन्हा, कायस्थ समाज से पंकज सिन्हा, पेंशनर्स कल्याण संस्था के अध्यक्ष केबी सिंह, मंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नेता अमित सिंह, अभय सिंह, विक्कू सिंह, डॉ राजीव चौरसिया, जीएसटी विभाग से चंद्रपाल चौधरी व आलोक कुमार श्रीवास्तव, रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थाना जीआरपी गोण्डा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडे पूरी टीम के साथ, आरपीएफ की पूरी टीम एवं अन्य लोग शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

