:-नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित हनुमान मन्दिर को फूलों से खूब सजाया गया।
गोण्डा 2 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में हनुमान जन्मोत्सव पर जगह जगह भजन कीर्तन रामचरित मानस पाठ, हवन एवं भण्डारा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बहराइच रोड स्थित नवीन मंडी समिति के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर एक दिन पहले से चल रहे अखण्ड कीर्तन पाठ के समापन पर विधि-विधान से हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए मन्दिर के पुजारी डॉ कृष्ण मुरारी त्रिपाठी (शास्त्री) ने बताया आज गुरुवार के शुभ हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त मंडी परिषद के भक्तों ने आयोजित कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि हनुमान जी सज्जनों के लिए फूल से भी कोमल है तथा दुष्टों के लिए बर्ज से भी कठोर है।
वहीं इस दौरान सूरज सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी ने जगह-जगह पहुंचकर भण्डारा का प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारा बहराइच रोड, रानी बाजार, नूरामल मंदिर और लोहिया धर्मशाला सहित शहर में दर्जनो स्थान पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

