मीरजापुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी-रीवा हाईवे के ओवर ब्रिज पर गुरुवार को सुबह छह बजे तुलसी गांव में एक ट्रक में बियरिंग घिसने से आग लग गया। देखते ही देखते पूरे ट्रक को आग ने चपेट में ले लिया और ट्रक धूं-धूं कर जल ने लगा।सूचना पर विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने में जुट गई, तब तक ट्रक का काफी हिस्सा जल चुका था। फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ट्रक को अनलोड के बाद क्रेन के सहयोग से जले ट्रक को हाईवे पर से हटाने की व्यवस्था में जुटी रही।
लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित तुलसी गांव के ओवर ब्रिज पर हैदराबाद से वाराणसी गोरखपुर के लिए जा रहे ट्रक में वायरिंग घिसने के कारण आग लग गया और देखते ही देखते पूरा ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए फायर ब्रिगेड बुलाया। हमराहियों के साथ पहुंचे लहंगपुर चौकी प्रभारी ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड के आने तक ट्रक बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था फिलहाल मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना अंतर्गत रायसेन भीमसेन का ट्रक स्वामी 32 वर्षीय एजाज अहमद स्वयं ट्रक चला रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक के बेयरिंग घिसने के कारण आग लगी थी। ट्रक पर धान लोड था जिसे वाराणसी और गोरखपुर में अनलोड करना था। आग की चपेट में आने से ट्रक के टायर जल गए बॉडी भी जल गई काफी नुकसान हुआ है। ट्रक पर लोड धान का हिस्सा भी कुछ जल चुका है। फिलहाल दूसरे ट्रक पर धान अनलोड करने के बाद ट्रक को क्रेन के सहयोग से हाईवे से हटाया जा सकेगा। लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने बताया कि क्रेन की मदद से ट्रक को वहां से हटा कर रास्ता साफ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईवे पर ट्रक खड़ी कर चालक ट्रक स्वामी वहीं पर सो गया था। अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझा दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

