ड्रमंडगंज, मीरजापुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। क्षेत्र के गलरा गांव में बुधवार रात दस बजे के करीब घर के बाहर बैठी महिला को किसी सर्प ने डस लिया। महिला ने घटना की जानकारी घर वालों को दी और कुछ ही देर में अचेत हो गई। परिजन निजी साधन से महिला को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां पर चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया।गलरा गांव निवासी देवी प्रसाद वर्मा की 35 वर्षीया पत्नी शीला देवी गुरुवार की रात दस बजे के करीब घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी उसी दौरान सर्प ने महिला के दाहिने पैर में डस लिया। महिला ने परिजनों को सर्प दंश की बात बताई और कुछ देर बाद महिला अचेत हो गई। जिसे आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

