*मण्डलायुक्त ने मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मीरजापुर 2 अप्रैल (आरएनएस)। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित किए जा रहे गौवंशो का जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओ को भी पकड़कर गौशाला में रखा जाए तथा उनका भी जियो टैगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशालाओ में पर्याप्त मात्रा में भूषा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूषा बैंक बनाते हुए भूषे संग्रहीत किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, गौवंशो को लू न लगे इसका भी उचित प्रबंध किया जाए। बीमार, कमजोर पशुओ का तत्काल उनका नियमानुसार कराया जाए तथा समय-समय पर कैम्प लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर, पशु टीकाकरण आदि का रजिस्टर बनाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि गोचर जमीनो पर गौवंशो हेतु लगाए गए हरे चारे की भी जिये टैगिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि बनकर तैयार हो गए गौ आश्रय स्थलों की हैण्डओवर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बड़े गौ आश्रय स्थलों पर भरण पोषण हेतु कम से कम तीन माह का अतिरिक्त भंडारण रखा जाए। उन्होंने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए उसमें पशुपालन विभाग क मण्डलीय अधिकारी, तीनो जनपदो के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं तीनो जनपदो के सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जोड़ा जाए तथा रोस्टर बनाते हुए उसके अनुसार अधिकारी गौ आश्रय स्थलो का नियमित निरीक्षण करे व निरीक्षण के दौरान यदि कोई पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार तीनों जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को ग्रुप में जोड़े व उनके द्वारा किए जा रहे की फोटोग्राफ ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करें। सम्बन्धित जनपद के पशु चिकित्साधिकारी पाई गई कमियों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गौ संरक्षण के प्रति काफी संवेदनशील है अतएव सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करे इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही क्षम्य नही होंगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, संयुक्त निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, अपर निदेशक लघु पशु निदेशालय लखनऊ डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, अपर निदेशक पशुपालन डॉ हेमलता शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल एवं तीनो जनपदों मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

