ऋषिकेश 2 अप्रैल (आरएनएस)। नेपालीफार्म तिराहे पर निर्माणधीन पार्क के विरोध में क्षेत्रीय संयुक्त संघर्ष समिति ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में पांच अप्रैल को महापंचायत का ऐलान किया है। निर्णय लिया गया है कि पार्क में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गुरुवार को संयुक्त संषर्घ समिति ने नेपालीफार्म में बैठक की, जिसमें नेपालीफार्म स्थित पार्क में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि निर्माणधीन पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क का नाम रखा जाए, जिसमें उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए 42 वीर शहीदों की मूर्ति लगाई जाए। ताकि उत्तराखंड का गौरवशाली इतिहास जन-जन तक पहुंच सके। डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली से संचालित होती है। वह उत्तराखंड की क्षेत्रीय अस्मिता को मिटाने का काम कर रही है। उत्तराखंड में उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमा ही लगनी चाहिए। सुधीर राय रावत ने कहा कि गुरुवार को धरने की शुरुआत हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठकर की गई। इस दौरान सरकार की नीतियों के विरुद्ध जनआंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। मौके पर शीशपाल पोखरियाल, सीताराम रणाकोटी, हिमांशु पंवार, आशीष रागड़, बॉबी, भगवती प्रसाद, राजेंद्र, धर्मेंद्र, युद्धवीर सिंह चौहान, मोहन प्रसाद भट्ट, सोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, आरएस पंवार, मोहन सिंह असवाल, आनंद सिंह राणा, पवन बिजल्वाण, जयेंद्र रमोला, देशराज कंडवाल, जयपाल सिंह भंडारी, राहुल बिष्ट आदि मौजद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

