-रामकृष्ण वर्मा के सेवानिवृत होने पर आयोजित हुआ विदाई समारोह
गोसाईगंज-अयोध्या 2 अप्रैल (आरएनएस)। शिक्षक समाज की आधारशिला है। शिक्षक ही है जो अपने विद्यार्थी का जीवन गढता है और अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है। इसीलिए शिक्षक को समाज में विशेष दर्जा प्राप्त है। उक्त बातें पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरशाहपुर मया पर वरिष्ठ शिक्षक रामकृष्ण वर्मा के सेवानिवृत होने पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कही। समारोह की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष नन्हू प्रसाद वर्मा ने व संचालन शिक्षक सुनील कुमार बर्मा नें किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंजू गुप्ता नें श्री वर्मा के अनुशासन बच्चों के प्रति समर्पण की भावना व सरल स्वभाव की सराहना की। श्री वर्मा को अंग वस्त्र राम दरबार व रामचरितमानस भेंट कर विदाई दी गई। भावुक श्री वर्मा ने कहा आप लोगों से मिला स्नेह कभी भूल नहीं पाऊंगा। उक्त अवसर पर शिक्षक संघ मंत्री ओमप्रकाश यादव ,कृपा शंकर वर्मा, शशी तिवारी ,राजेश तिवारी ,राजेश दूबे, शिवानंद तिवारी ,अनुराग वर्मा ,के के पांडे , महेंद्र वर्मा,कविता सिंह, रुचि वर्मा, विनीता वर्मा मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

