-कागजात की किया जांच प?ताल
सोहावल-अयोध्या 2 अप्रैल (आरएनएस)। कालाबाजारी करने के आरोपी सोहावल इंडेन गैस एजेंसी के संचालक की वृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सविता ने तहसील मुख्यालय पर जमकर क्लास लिया। दस्तावेजों के साथ तलब कर प?ताल की। एजेंसी संचालक रतन सिंह ने बताया कि 2 हजार दो सौ उपभोक्ताओं की बुकिंग अभी पेंडिंग में चल रही है। आपूर्ति कम होने से नए बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को डिलीवरी देर से मिल रही है। 18 हजार से ज्यादा गैस उपभोक्ताओं वाली एजेंसी में 22 मार्च तक की बुकिंग की डिलीवरी कर दी गई है। शासन से मिले निर्देशों के क्रम में उज्ज्वला योजना से जु?े बुकिंग उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। यहीं से घरेलू गैस के सिलेंडर कालाबाजारी कर दुकानदारों को बेंचा जा रहा है। गुरुवार को इस संबंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी सविता ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रबंधक को बुलाकर जाँच प?ताल की गई। क?े निर्देश दिए गये हैं । घरेलू रसोई गैस का उपयोग कर रहे दुकानदारों सहित काला बाजारी में लिप्त लोगों पर भी शीघ्र ही कार्रवाई होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

