रतलाम, आरएनएस, 02, अप्रैल। अग्निवीर पदों के लिए पंजीकरण 10 अप्रैल तक भारतीय सेना अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी (जीडी ) के लिए योग्यता 10 वीं पास, ट्रेड्समेन के लिए योग्यता 8 वीं एवं 10 वीं पास, क्लर्क/एसकेटी के लिए 12 वीं पास एवं तकनीकी के लिए योग्यता 10 वीं एवं 12 वीं पास तथा महिला सैन्य पुलिस के लिए योग्यता 10 वीं पास आवेदन कर सकते है। साथ ही स्थायी पदों के लिए नर्सिंग असिस्टेंट/सिपाही फार्मा के पद भी उपलब्ध हैं। पंजीकरण की तिथि 13 फरवरी से 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट 222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्म्द्व4.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाएं या 7648815570 एआरओ महू, 9479900334 एआरओ ग्वालियर 9039018588 एआरओ भोपाल, 7247028996 एआरओ जबलपुर पर संपर्क कर सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

