रतलाम, आरएनएस, 02, अप्रैल। आगामी जनगणना प्रक्रिया के तहत मकान सूचीकरण चरण में नागरिकों को स्वगणना की सुविधा प्रदान की गई है। स्वगणना कार्यक्रम 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कोई भी व्यक्ति स्वयं द्धह्लह्लश्चह्य://ष्टद्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ/ह्यद्ग आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है।
स्वगणना करने पर संबंधित व्यक्ति को एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा। इसके बाद 1 मई से 30 मई के बीच जब प्रगणक (श्वठ्ठह्वद्वद्गह्म्ड्डह्लशह्म्) घर-घर सर्वे के लिए आएंगे, तब नागरिकों को यह रेफरेंस नंबर उपलब्ध कराना होगा। प्रगणक द्वारा इस नंबर का सत्यापन कर अंतिम रूप से जानकारी सबमिट की जाएगी।
प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने और जनगणना प्रक्रिया को सरल एवं सटीक बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

