नईदिल्ली ,02 अपै्रल (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इटानगर उप क्षेत्रीय कार्यालय ने अमित ट्रेडर्स और अन्य संस्थाओं से जुड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रैकेट के संबंध में युपिया स्थित विशेष न्यायालय (पीएमएलए) में अभियोग दायर किया है। यह अभियोग पीएमएलए की धारा 44 और 45 के तहत धन शोधन के अपराध के लिए दायर किया गया है। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट के जरिए 116 करोड़ रुपये के फर्जी चालान बनाए गए। इस घोटाले को अंजाम देने के लिए अस्तित्वहीन संस्थाओं का सुनियोजित नेटवर्क तैयार किया गया। इसका उद्देश्य वस्तुओं या सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना चालान जारी कर फर्जी आयकर (आईटीसी) उत्पन्न करना था।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), इटानगर उप क्षेत्रीय कार्यालय ने अमित ट्रेडर्स और अन्य संस्थाओं से जुड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रैकेट के संबंध में युपिया स्थित विशेष न्यायालय (पीएमएलए) में अभियोग दायर किया है। यह अभियोग पीएमएलए की धारा 44 और 45 के तहत धन शोधन के अपराध के लिए दायर किया गया है। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट के जरिए 116 करोड़ रुपये के फर्जी चालान बनाए गए। इस घोटाले को अंजाम देने के लिए अस्तित्वहीन संस्थाओं का सुनियोजित नेटवर्क तैयार किया गया। इसका उद्देश्य वस्तुओं या सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना चालान जारी कर फर्जी आयकर (आईटीसी) उत्पन्न करना था
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

