0-शासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा, तमिलनाडु आने का निमंत्रण; दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर बधाई
नई दिल्ली, 02 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय हिंदू परिवार के राष्ट्रीय महासचिव डॉ भार्गव मल्लप्पा ने दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन बिष्ट से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शासन, आपसी समन्वय और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बातचीत में जनप्रतिनिधियों और संगठनों के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। मुलाकात के दौरान डॉ मल्लप्पा ने श्री बिष्ट को अपने गृह राज्य तमिलनाडु आने का निमंत्रण दिया। साथ ही, उन्होंने पिछले एक वर्ष में दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और सरकार को एक साल पूरा होने पर बधाई दी।
बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जहां दोनों पक्षों ने भविष्य में भी सहयोग और संवाद जारी रखने की बात कही।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

