जौनपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मडिय़ाहूं अंतर्गत ग्राम पुरेलाल में बसुही नदी पर स्थित निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के पश्चात गोपालापुर मार्ग पर जाते समय यह प्रकरण संज्ञान में आया कि आंधी के कारण एक वृक्ष बीच मार्ग में गिर गया है, जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है तथा जाम की स्थिति बनी हुई है। उक्त का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अपने साथ उपस्थित सुरक्षा कर्मियों, कार्मिकों सहित आम जनमानस के सहयोग से मार्ग पर गिरे हुए वृक्ष को हटवाया, जिससे मार्ग पुन: निर्बाधित किया गया तथा आवागमन सुगम हो सका। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने पर उन्होंने एक स्थानीय श्रमिक को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहित किया और कहा कि कोई भी कार्य चाहे कितना भी कठिन हो, जनसहभागिता और सामूहिक प्रयास से उसे सरलता पूर्वक पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि आपदा या आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता की भावना से कार्य करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

