जौनपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। नगर के मियांपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा नया निर्माण किया गया है और तीन फिट सड़क पर सीढ़ी बना लिया गया है। इससे आवागमन में परेषानी हो रही है जब लोग रास्ते का अवरोध हटाने की बात करते है तो मकान निर्माण करने वाला धमकी देता है। इस समस्या को लेकर मियांपुर मोहल्ला निवासी बबलू कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट से षिकायत किया। उनको दिये गये आवेदन में कहा गया कि उनके पड़ोसी मिलेन्द्र कुमार मकान निर्माण के बाद तीन फिट तक नाली के ऊपर सड़क पर सीढ़ी निकाल लिये है। इससे रास्ता सकरा होने के साथ वाहनों के आने जाने में परेषानी पैदा हो रही है। जब इस अवैध सीढ़ी को जब हटोने के लिए कहा गया तो दबंगई दिखाते हुए कहता है कि जो करना हो कर लो सीढ़ी नहीं हटेगी। मांग किया उक्त अवैध सीढ़ी निर्माण को रास्ते से हटाने की कृपा करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

