सुल्तानपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। जनपद के लिए गर्व की बात है कि डॉ. अलका सिंह को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्हें यह उपाधि पीके यूनिवर्सिटी, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) द्वारा प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. रविंद्र सिंह यादव के निर्देशन में पौधों पर आधारित कैंसररोधी एजेंटों के डिजाइन हेतु सगणकीय मॉडल निर्माण पूर्ण किया।
डॉ. अलका सिंह वर्तमान में केएनआईटी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर उनके मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

