स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
बल्दीराय/सुल्तानपुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय बल्दीराय में स्कूल चलो अभियान एवं अभिभावक संपर्क अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम भी कराया गया।
रैली का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्चना द्विवेदी ने किया। इस दौरान सहायक अध्यापक अंजलि विश्वकर्मा, अवधराज उपाध्याय, सत्येंद्र श्रीवास्तव, विपिन कुमार, मृदुल शर्मा एवं शिक्षामित्र स्नेह लता सिंह उपस्थित रहीं। बल्दीराय कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में सब पढ़ें, सब बढ़ें और स्कूल चलो अभियान जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

