स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में बोले खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर रविन्द्र कुमार शुक्ल
मीरजापुर 3 अप्रैल (आरएनएस)। नगर क्षेत्र से लगे सनबीम कान्वेन्ट स्कूल जिउती संडवा रोड के छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही अभिभावक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमें 257 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती की गई। जहां अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर रविन्द्र कुमार शुक्ल ने बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए कार्यक्रम को प्रभावशाली बताया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को नित्य प्रति दिन कुछ बेहतर करने और बेहतर बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने, घरेलू कार्यों में न लगाने तथा बच्चों पर ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती स्नेहा ने किया। जबकि मंच का संचालन मनमोहन यादव ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक स्टाफ व बच्चों सहित आसपास के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

