रायपुर,03 अप्रैल (आरएनएस) डीसीपी (पश्चिम जोन) के निर्देशानुसार थाना डीडी नगर ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक चाकूबाज को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सरोना रेलवे स्टेशन के पारा ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आम नागरिकों को डराता और धमकाता है। सूचना मिलते ही थाना डीडी नगर की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल साहू उर्फ कमल नारायण साहू, पिता संतोष साहू, उम्र 25 साल, निवासी कुम्हारी रामनगर वार्ड नंबर 07, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का बटनदार चाकू जप्त किया गया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

