देहरादून 5 अप्रैल (आरएनएस)। देहरादून के एक होटल में राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से योगेश तनेजा (अध्यक्ष), विश्वा रमन (उपाध्यक्ष), हरीश मित्तल (सचिव), राहुल अग्रवाल (संयुक्त सचिव), राजिंदर सिंह (कोषाध्यक्ष), संजय वाधवा (संयुक्त कोषाध्यक्ष) व शकील अहमद (जनसंपर्क अधिकारी) के रूप में निर्वाचित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

