रुड़की,03 अपै्रल (आरएनएस)। क्षेत्र के बनारसी गांव में विवाद में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रविदास जयंती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

