रुड़की,03 अपै्रल (आरएनएस)। शुक्रवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद गैस एजेंसियां खुली रहीं और बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे। कुछ को सिलेंडर मिल रहा है, जबकि कई लोग खाली हाथ लौट रहे हैं। गैस लेने आए विजेंद्र कश्यप और राजीव कुमार ने बताया कि वे चाय की दुकान चलाते हैं। व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने के कारण उनका काम पहले ही प्रभावित हो चुका है और अब घरेलू सिलेंडर भी खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि दुकान छोड़कर सिलेंडर लेने आए, लेकिन फिर भी गैस नहीं मिल सकी। दाबकी गांव के सतवीर प्रधान और राजपाल प्रधान ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से अपने कर्मचारी को गैस एजेंसी भेज रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन उन्हें घरों में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक हर्ष चौधरी और विशाल मुखिया का कहना है कि यदि उपभोक्ता एजेंसी के बाहर भीड़ न लगाएं, तो पहले की तरह घर-घर सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा सकती है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

