पौड़ी,03 अपै्रल (आरएनएस)। पौड़ी जिला मुख्यालय के पुराने जेल गदेरे के पास एक दुकान के आगे कार का शीशा नाई के हाथ से टकरा गया। जिसके बाद नाई व कार चालक के बीच विवाद शुरू हो गया। नाई ने कैंची से हमला कर चालक को घायल कर दिया। मामले के तूल पकडऩे पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा हुआ। बाद में कुछ लोग एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ मारा। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। दुकान में की तोडफ़ोड़: विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपना सामान समेट लिया। इसके बाद कुछ महिलाओं ने भी दुकान पर जाकर तोडफ़ोड़ की।
चार आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने मामले में अब्दुल राऊफ, मुज्जमिल, मो. जायद और मो. आकिफ सभी निवासी अपर बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर तुषार बोरा ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दुकान में तोडफ़ोड़ और पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

