रुद्रप्रयाग,03 अपै्रल (आरएनएस)। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से 9 बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी कोतवाली क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली। अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और सीटबेल्ट, तथा दस्तावेजों की कमी वाले चालकों के खिलाफ चालान किए गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन भी किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

