प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में शुक्रवार को जनगणना- 2027 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति एवं आगामी योजना की तैयारी पर विस्तृत निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी के द्वारा सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना सम्बन्धित किए जा रहे कार्यों की चार्जवार समीक्षा की गई, जिसमें सभी चार्ज अधिकारियों (ग्रामीण / नगरीय) को मकान सूचीकरण ब्लाक (एचएलबी) मैपिंग कार्य को 10 अप्रैल से पूर्व ही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। खण्ड शिक्षाधिकारियों को अपने क्षेत्र से सम्बन्धित तहसीलों / नगर पंचायतों में कर्मियों की ड्यूटी लगाने एवं प्रशिक्षण सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती विनीता सिंह अपर जिलाधिकारी (वि0/राजस्व) प्रयागराज, राजीव शुक्ला, अपर नगर आयुक्त, जनगणना अधिकारी नगर निगम प्रयागराज, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त जोनल अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, कैंटोनमेंट बोर्ड, प्रयागराज, एवं कलेक्ट्रेट के सम्बन्धित जनगणना सहायक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

