प्रयागराज 30 जून (आरएनएस)। तरुणा संस क्लब ने फोर्ड स्कूल क्लब को आठ से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में फोर्ड स्कूल क्लब में 25.5 ओवर में 133 रन (अभिमन्यु सिंह राजपूत 33, इशांत कुमार निषाद 23, कार्तिकेय सिंह 3/20, दिव्यांश यादव 2/07) बनाए। जवाब में तरुणा संस क्लब ने 23.3 ओवर में दो विकेट पर 136 रन (प्रांजल पांडेय 76 रिटायर्ड, वैसल 40 नाबाद, इशांत कुमार निषाद 1/16) बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

