प्रयागराज 30 जून (आरएनएस)। सोनामती क्लब और किड्स प्रयागराज क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर द्वितीय राम मूर्ति त्रिपाठी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
सोनामती क्लब ने मंगलवार को अपने मैदान पर 26.3 ओवर में 161 रन (ओमित यादव 39, आदर्श सिंह 33, शिवेंद्र 23, अनुराग शुक्ला 3/26, रामजी धूरिया 3/27, सचिन यादव 2/29) बनाये। जवाब में किशोरी लाल क्लब की पूरी टीम 28.3 ओवर में 144 रन (सुधांशु सिंह 59, आलेख कुमार 27, अनुराग शुक्ला 22, ओमित यादव 3/38, आदर्श सिंह 2/09, प्रेरक पाल 2/16) पर सिमट गई।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर डीएसए क्लब ने 27.1 ओवर में 118 रन (मोहम्मद फैज 38, इशांत व सिद्धार्थ मिश्रा 16-16, आदित्य पाठक 3/26, कनिष्क शर्मा 2/32, आर्यन पटेल, अंकुश सिंह, आशीष गौतम, शुभम यादव, आर्यन बनर्जी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 119 रन (राघव दुबे 38, आर्यन बनर्जी 28 नाबाद, शुभम यादव 25 नाबाद, उत्कर्ष यादव 23, मोहित 2/38) बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

