प्रयागराज 30 जून (आरएनएस)। कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब बी को 10 विकेट से हराकर क्रिकेट स्कूल शगुन स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया। इस जीत में हनी कुमार की अचूक गेंदबाजी (5-0-13-5) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डीएसए मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में क्रिकेट स्कूल शगुन क्लब बी ने 21 ओवर में 67 रन (अभिराज 16 नाबाद, तेजस 11, हनी कुमार 5/13, शाश्वत तिवारी 2/03, पार्थ 1/15) बनाए।
जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 9.3 ओवर में बिना विकेट कोई 69 रन (अक्षित सिंह 37 नाबाद, यशस्वी 11 नाबाद) बना लिए। हनी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

