सोहावल-अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस)। ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश संयोजक विश्वेश नाथ मिश्र सुडडू मिश्रा ने साथियों सहित लहरापुर पूरे तिवारी निवासी सत्यम तिवारी का सम्मान समारोह पूर्वक किया।जिनका चयन पीसीएस में हुआ है। नायब तहसीलदार बने हैं ।स्वागत समारोह की अध्यक्षता मंच के सह संयोजक अवधेश तिवारी और संचालन संतोष मिश्र गुड्डू ने किया। श्री मिश्रा ने समारोह में बोलते हुए बताया कि सत्यम तिवारी ने अपनी मेहनत के बल पर उच्च पद प्राप्त करके समाज क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए पूरा ब्राह्मण समाज और समस्त समाज गौरवान्वित है।सभी लोगों ने सत्यम तिवारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी कुबेर दत्त मिश्रा, चंद्रभान पाण्डेय,विकास मिश्रा, नीलेश पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, लखनधर तिवारी प्रधान शिवा कांत तिवारी, सत्यम के पिता संतोष तिवारी, अशोक तिवारी, अनूप तिवारी वाल्मीकि पाण्डेय,राजू पाण्डेय आदि मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल ब्राह्मण चेतना मंच के प्रदेश संयोजक द्वारा सत्यम तिवारी को कलाई घड़ी रामनामी अंगौछा, दीवाल घड़ी और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

