-ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लड़कर खुशी में बाटी मिठाइयां
अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस)। मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र के सरूरपुर गांव के खरैला निवासी विश्व मित्र पांडे के पुत्र प्रणव पांडे का नायब तहसीलदार पद पर होने के बाद आज गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया और खुशी में मिठाइयां बांटी और खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने कहा कि आज हम लोगों के लिए यह गौरव का क्षण है कि ग्रामीण प्रवेश से निकालकर हमारे बीच का एक बच्चा आज प्रशासनिक सेवा में पहुंचा है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार पद पर चयनित प्रणव पांडे अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां गांव के चौराहे पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर तेन्धा परिसर में ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से लड़ दिया और खुशियां व्यक्त की। प्रणव पांडे ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं पारिवारिक जनों सहित अपने शिक्षक गुरुजी को दिया है। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में आकर अपने दायित्व एवं कर्तव्य को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वहन करने की बात कहते हुए सबको सुलभ न्याय दिलाने की बात कही। प्रणव पांडे पांच भाई बहन हैं। सबसे बड़ी बहन पूजा पांडे जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। जबकि दूसरी बहन प्रज्ञा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में प्रोफेसर है। तीसरा भाई अनुराग हमीरपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवक्ता है। चौथे नंबर पर प्रणव का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। पांचवें नंबर का सबसे छोटा भाई योगेश एमबीबीएस पूर्ण कर आगरा मेडिकल कॉलेज से एम एस कर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

