रांची 3 अप्रैल (आरएनएस)। खूंटी जिला अनतर्गत गमहरिया में झारखंड सरकार के पत्रांक 804/12-03-26 एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिसूचना के आलोक में एक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पंचायत अधिनियम उपबंध अनुसुचित क्षेत्रों विस्तार एवं झारखंड पेशा कानून नियमावली की क्रियान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। ताकि पेशा कानून के तहत ग्रामीण क्षेत्र के प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को समुचित रूप से सक्रिय बनाना है तथा पेशा कानून के तहत समस्त गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए तिलंग मुंडा के अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता बिरसा लोहरा सचिव, महेश सिंह सह सचिव, अगुसटिना तोपनो को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया है। इसके अलावा एगारह लोगों को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। उक्त बातों की जानकारी बिरसा लोहरा ने दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

