घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीडि़त ने जताई जान का खतरा; पुलिस जांच में जुटी
रांची 3 अप्रैल (आरएनएस)। पंडरा ओपी क्षेत्र के हेहल पाहन टोली में घरेलू विवाद का मामला उस समय गंभीर हो गया, जब पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई। पीडि़त गौरव कुमार ठाकुर ने इस संबंध में अपनी पत्नी सहित कई लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।ड्ढगौरव ठाकुर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 में मोनी कुमारी से प्रेम विवाह किया था, जिससे उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया है और अब वह उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं। पीडि़त के अनुसार, बीते 31 मार्च को जब वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने हेहल पाहन टोली स्थित घर पहुंचे, तो वहां मौजूद मकान मालिक विनोद लोहार, रमेश लोहार, संजीत लोहार एवं अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में गया गया। गौरव ठाकुर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

