सुकमा,04 अप्रैल(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन , परिवहन, सहकारिता, एवं सहकारिता विभाग मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का सुकमा दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार 5 अप्रैल रविवार प्रात: 9.30 बजे प्रभारी मंत्री कश्यप सर्किट हाउस जगदलपुर से सुकमा के लिए सडक मार्ग से प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात वे 11.30 बजे नगर पालिका वार्ड क्रमांक 03 में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात 12.20 बजे ग्राम पंचायत झापरा में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे नीलावरम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। सर्किट हाउस में भोजन के पश्चात वे दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

