हरिद्वार,04 अपै्रल (आरएनएस)। नगर निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्त रचना पायल ने शनिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर शहर के विकास कार्यों को गति देने का संदेश दिया। नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और सड़कें, नकली, नाले और बड़े निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए। कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

