विकासनगर,04 अपै्रल (आरएनएस)। कालसी ब्लॉक के जौनसार क्षेत्र में खत बाना और खत अठगांव के ग्रामीणों का ऐतिहासिक मिलन समारोह शनिवार को चंदोऊ गांव में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में खत बाना के सैकड़ों ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आपसी भाईचारे का परिचय दिया। समारोह ने दोनों क्षेत्रों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत किया। ग्रामीणों ने सामूहिक नृत्य-गीतों और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया। यह आयोजन क्षेत्रीय एकता और सहयोग का प्रतीक बनकर उपस्थित जनों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

