कोलकाता,04 अपै्रल (आरएनएस)। देशभर में धूमधाम से हनुमान जयंती का पर्व मनाया गया और बजरंगबली के भक्तों ने इस दिन जमकर जयकारे लगाएं। वहीं पश्चिम बंगाल सहित महानगर कोलकाता के खिदिरपुर में भी अंजनी के लाल की जयंती पर मंदिरों पर पूजा पाठ व हवन हुए। उक्त अवसर पर नरेश अग्रवाल ने बताया कि, वार्ड नं. 77 के हरिसभा स्ट्रीट स्थित हनुमान मंदिर में 23 वर्षों से लगातार महाभोग का आयोजन होता आ रहा है। 3000 लोगों को महाभोग मिला। इस दौरान राजेश कुमार साव, गणमान्य लोग व मंदिर के शुभचिंतक व हमेशा सक्रिय रहने वाले भक्त स्वयंसेवियों ने हर साल की तरह अपना सहयोग दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

