-कुल 130 शिकायतें आयीं,10 का मौके पर ही कराया गया निस्तारण
अयोध्या ,04 अपै्रल (आरएनएस)।। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने तहसील बीकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो को निर्देशित किया कि निष्पक्ष जांच कर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मामलों की जांच कराई जाए तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त पेंशन, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सड़क एवं सुरक्षा से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा विवादित मामलों में अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। ग्राम कटौना के एक शिकायतकर्ता द्वारा तहसीलदार एवं लेखपाल पर धारा 67 के अंतर्गत अलग-अलग रिपोर्ट लगाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रेया, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

