सोहावल-अयोध्या,04 अपै्रल (आरएनएस)।। शनिवार को सोहावल तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस में कुल 108 शिकायतें आईं। जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई जन सुनवाई में ज्यादातर मामले राजस्व और रसोई गैस के रहे। इस अवसर पर उप-जिलाधिकारी सोहावल सुश्री सविता, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रेशू जैन, इंदु भूषण यादव, नगर पंचायत खिरौनी अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर पूजा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा आदि रही ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

