अयोध्या,04 अपै्रल (आरएनएस)।। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होल्कर गर्ल्स हॉस्टल में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम भारतीय संस्कृति के उत्थान में अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर केंद्रित रही। मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. स्वाति सिंह उपस्थित रहीं। डॉ. स्वाति सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अयोध्या में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण कर न केवल धार्मिक जीवन को समृद्ध किया, बल्कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई केवल एक शासक नहीं थीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की सच्ची संरक्षिका के रूप में आज भी प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रावास की छात्रा अदिति ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्रा अर्पिता ने। आहिल्याबाई होल्कर छात्रावास की वार्डन गीतिका श्रीवास्तव एवं छात्रावास कर्मचारी चंद्रावती देवी, रंजना चौधरी, गीता देवी, काजल गुप्ता एवं छात्रावास की छात्राएं उपस्थित रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

