*बुकिंग के बाद भी पर्ची काटने से लेकर सुगम डिलेवरी में बरती जा रही है ढि़लाई
*ग्रामीण क्षेत्रों का है और भी बुराहाल, *शिकायत पर एजेंसी संचालक अधिकारी को गुमराह कर दे रहे गलत फिडबैक
मीरजापुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। अधिकारियों के तमाम दिशा-निर्देश के बाद भी जिले में घरेलू गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि नगर से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को लंबी कतार के साथ गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ जा रहे हैं बावजूद इसके सहुलियत से गैस सिलेंडर मिलना नामुमकिन हो रहा है। सर्वाधिक बुरी स्थिति ग्रामीणों इलाकों की बताई जा रही है जहां बुकिंग के काफी समय बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हलिया विकास खंड क्षेत्र स्थित
विंध्य भारत गैस हलिया अंतर्गत हलिया, लालगंज एवं दीपनगर एरिया को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। बताया जा रहा है कि तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर की एरिया को कवर करने वाले इस गैंस एजेंसी ज्यादातर गरीब एवं किसान तपके के लोग जुड़े हुए हैं। हलिया विकास खंड क्षेत्र जिले का अंतिम छोर होने के साथ मध्य प्रदेश बॉर्डर से सटा हुआ। पहाड़ी इलाका होने के कारण यह इलाका गरीब एवं पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है? विंध्य भारत गैस एजेंसी के तकरीबन 70 हजार के ऊपर कनेक्शन होने के बात भी 20त्न भी गैस सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे गरीब एवं किसान जनता काफी परेशान हो रही है।
गांव निवासी महुहट गांव से आई महिला उपभोक्ता का कहना है कि दो दिनों से वह गैस के लिए दौड़ लगा रही है यहां आने पर ताला लटकता हुआ दिखाई दे रहा है।
महुगढ़ से आए हुए उपभोक्ताओं का आरोप रहा है कि आनलाइन बुकिंग करने के बाद भी अभी तक पर्ची नहीं काटी गई है, न ही कोई जवाब देने वाला है। कुछ लोगों का आरोप रहा है कि पिछले कई दिनों से वह दौड़ लगा रहे हैं लेकिन न तो उन्हें पर्ची दी जा रही है ना ही कोई संतोषजनक जवाब दे रहा है, जिससे वह गैस सिलेंडर के लिए आर्थिक और मानसिक समस्याओं से जूझते हुए सिर्फ और सिर्फ गैस एजेंसी से लेकर बाजार की दौड़ लगाते हुए आएं हैं। एक उपभोक्ता का कहना रहा है कि 24 मार्च को हमने आनलाइन बुकिंग किया था, लेकिन अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है। चार दिन पहले गैस एजेंसी पर आए हुए थे बोला गया था कि दो दिन बाद आना पर्ची काट देंगे लेकिन आज आए हुए हैं कोई यहां है ही नहीं जो हमें बता सके कि कब तक उन्हें गैस सिलेंडर मिल पाएगा। मजे की बात है कि उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत किए जाने पर गैस एजेंसी संचालक संबंधित अधिकारियों को गलत फिडबैक देकर गुमराह करते हुए आएं हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

