पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई
बाराबंकी,18 अपै्रल (आरएनएस)। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। सेल ने तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में ठगी के शिकार हुए पीडि़तों की कुल 1,50,198 रुपये की धनराशि वापस कराई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में साइबर टीम ने शिकायत मिलते ही तेजी से जांच शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर पूरी रकम पीडि़तों के खातों में वापस दिलाई। पहले मामले में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोण्डिया निवासी संजय गुप्ता के मोबाइल में साइबर ठगों ने एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड कराकर फोन हैक कर लिया था। इसके बाद उनके खाते से 99,998.98 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। दूसरे मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के पैसार देहात निवासी बलराम श्रीवास्तव को ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर डराया-धमकाया। उन्होंने बलराम श्रीवास्तव से 50,200 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। सीओ संगम कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 1,50,198 रुपये की पूरी रकम पीडि़तों को वापस दिलाई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

